रायपुर
सफाईकर्मियों को विधायक-मेयर ने बांटा रेनकोट
13-Aug-2021 5:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। कोरोना काल के दौरान अपने कार्यों से इस बीमारी को मात देने में भूमिका निभाने वाले वीर योद्धा सफाईकर्मियों को उनके द्वारा नियमित रूप से बारिश के समय में भीगते हुये अपनी सेवाएं देने का काम करते हैं।
आज इनके द्वारा की गई कार्यो से प्रभावित होकर रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, निगम महापौर एजाज ढेबर के सानिध्य में रेनकोट बांटी गई.इस दौरान विधायक श्री जुनेजा ने इनके द्वारा किए गए कोरोना काल में लोगों की सेवाएं करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रमुख रूप से कार्यक्रम में पार्षद अमितेष भारद्वाज,एल्डरमैन सुनील भुवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपा बग्गा, मनोज राठी, सत्तु सिंह, संजय सोनी, रमेश यादव, सचिन अग्रवाल, जय राजपूत, वीरेंद्र सोनी, राकेश, कोमल,जग्गू सहित महिलाएं उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


