रायपुर

सिरजन जिला इकाई गठित
04-Aug-2021 5:09 PM
सिरजन जिला इकाई गठित

रायपुर, 4 अगस्त। सुंदर नगर रायपुर में लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई का गठन व साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशा ध्रुव, दीनदयाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।  लोक साहित्य के लिए डॉ. मुक्ति बैस तथा लोक कला के लिए ललिता यादव अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक राजू शर्मा, परमानंद वर्मा तथा लोकनाथ साहू मनोनीत किए गए। अन्य पदाधिकारियों में मीना जागडे, दुष्यन्त साहू,परमानंद वर्मा,  सुषमा नायक, पूजा बंछोर, चंद्रहास निर्मलकर, तेजराम साहू,  दीक्षा धनगर, दीपिका धनगर, अनूप दास महंत, डॉ. पुरषोत्तम चंद्राकर, सरिता बघेल, पुष्पलता बघेल, खेमराज साहू, श्याम यादव व मुकेश टिकरिहा  कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस अवसर पर अंचल के अनेक साहित्यकार, कलाप्रेमी व बुद्धिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुक्ति बैस तथा आभार प्रदर्शन पूजा बंछोर ने किया।
 


अन्य पोस्ट