रायगढ़

घर घुसकर महिला से छेडख़ानी, गिरफ्तार
24-Jul-2021 7:31 PM
घर घुसकर महिला से छेडख़ानी, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 24 जुलाई।
घर घुसकर महिला से छेडख़ानी करने वाले युवक को फरार होनें से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को थाना घरघोड़ा में महिला द्वारा ग्राम कुडूमकेला के दिले साव के विरूद्ध घर घुसकर छेडखानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता ने बताया  कि इनका मकान सडक़ किनारे है। 21 जुलाई की  शाम के कुडूमकेला का दिले साव और एक व्यक्ति घर आये थे। घरवालों के कहने पर दोनों को महिला खाना खिलाई, रात्रि करीब 10 बजे दोनों  घर चले गए थे कि रात्रि करीब 11.30 बजे दिले साव दिवाल फांदकर महिला के कमरे अन्दर घुस आया और सोये अवस्था में उसके साथ छेडख़ानी करने लगा महिला जागी और शोर मचाई तो दिले साव घर से निकल कर भागा। पीडि़ता के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354-क,457 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

अपराध कायमी पश्चात थाना प्रभारी थाने से सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम के हमराह आरक्षक विरेन्द्र भगत, नंद कुमार पैंकरा, नरेन्द्र कुमार पैंकरा, दीपक भगत को आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना किये जिनके द्वारा आरोपी दिलेश्वर उर्फ दिले साव उम्र 33 वर्ष निवासी कुडूमकेला थाना घरघोड़ा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी गांव से फरार होने की फिराक में था, जिसे छेडख़ानी के अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट