रायगढ़

युवा मोर्चा के वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन
05-Jul-2021 6:25 PM
युवा मोर्चा के वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
खरसिया, 5 जुलाई।
प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जोबी मंडल द्वारा केवाली एवं नगोई में बैठक आयोजन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा वृक्षारोपण करते हुए जन्मदिवस मनाया गया। 

युवा मोर्चा के वृक्षारोपण कार्यक्रम के समापन अवसर पर  4 जुलाई रविवार को प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार जोबी मंडल के ग्राम केवाली, नगोई हाई स्कूल में युवा मोर्चा जोबी मंडल के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया गया।  

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में बरगढ़ खोला क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगिंदर सिंह राजपूत जिला कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी जोबी मंडल के अध्यक्ष कन्हैया राठिया  महामंत्रीद्वय भूपेंद्र वर्मा, मंडल मंत्री, भोजराम, भगवान दास महंत किसान मोर्चा अध्यक्ष, सुंदर दास वैष्णव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री, जोबी मंडल युवा मोर्चा के प्रभारी एवं जिला शासकीय स्वास्थ्य योजना प्रमुख कमलेश नायडू, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पटेल, शुकलाल डनसेना महामंत्री, वीर सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता, सुनील चैहान कार्यालय प्रभारी, भोजराम कवर, शिव कुमार चैहान ,रामप्रसाद राठिया, बुधराम सदाराम यादव, मनोहर राठौर, राम सिंह राठौर,  राजू दास महंत,  दुख निषाद, किरण निषाद, देवीलाल गंजू राज धनवार, शुभम निषाद,  कौशल दास महंत,  नारद पटेल, आसाराम सारथी, प्यारे लाल चैहान, सहित अनेक भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।     
 


अन्य पोस्ट