रायगढ़

सेवा ही संगठन है तहत बंटे भाप मशीन
03-Jun-2021 6:24 PM
सेवा ही संगठन है तहत बंटे भाप मशीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 3 जून।
नगर के मंगल भवन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवन मिश्रा, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पार्षद सविता अमित तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरबानी, जितेन्द्र गुप्ता, मनोज जायसवाल, सोनू छाबड़ा, संतोष गुप्ता के साथ ही साथ अन्य भाजपाई नेताओं ने मोदी सरकार के 7 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक और देश की बदली छवि को लेकर सांसद गोमती साय के द्वारा सारंगढ़ मंगल भवन जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेवा हो रही है। मरीजों के लिए सेवा ही संगठन है के तर्ज पर 50 भाप मशीन, वही सारंगढ़ वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद सविता अमित तिवारी के द्वारा इनवेटर मशीन और सीएफएल बल्ब मंगल भवन में सहयोग के रूप में दिया गया। जिसे मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, बीएमओ डॉक्टर सिदार के द्वारा ग्रहण किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी एक व्यक्ति के अनुसार चलने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा  राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आम आदमी के उत्थान हेतु कार्य करती है। 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष भूवन मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक व स्वर्णिम बताया। उन्होंने कहा कि- मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ है। देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर 70 साल तक आर्टिकल 370 की जंजीरों में जकड़े रहा, विगत साल 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दे दी। 

पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी ने इन 7 वर्षों में ऐसे कई निर्णय लिए, जिसने देश की छवि ही बदल कर रख दी। प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना लागू की। स्वच्छ भारत से लेकर स्वस्थ भारत का, कश्मीर क्रांति से लेकर नागरिकता क्रांति तक मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। इस दरमियान वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद सविता अमित तिवारी ने कहा कि बेशुमार चुनौतियों के बीच मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया । स्वच्छता और सेहत पर खास फोकस सरकार की रही, कृषि कानून लाकर खेती किसानी में सुधार की कवायद हुई। राम मंदिर निर्माण कोर्ट से मिली राहत सदियों का सपना हुआ पूरा। कश्मीर घाटी में 370 समाप्त होते ही घाटी की बदली बयार। 

लॉकडाउन कोरोना प्रसार रोकनें में मददगार, टैक्स उलझनों का रास्ता हुआ आसान, जीएसटी लागू करके नोटबंदी के द्वारा डिजिटल लेनदेन को मिला बढ़ावा। ऐसे ऐतिहासिक फैसले देश के प्रधानमंत्री मोदी ने लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी ने कहा भाजपा वैचारिक प्रति बद्धता पर चलने वाली पार्टी है, और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। व्यक्तिवाद या परिवारवाद को नहीं आज देश मोदी को जानता है, परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि वह भी वैचारिक रूप से इसी परंपरा के अनुसार कार्य करते हैं। अहंकार रहित होकर, भारत को मां मानकर देश की सेवा में लगे रहने वाले मोदी जैसे अन्य कार्यकर्ता भाजपा में कार्य करते हैं। मोदी की तरह हर भाजपा नेता कहता है कि मैं भी देश का चौकीदार हूं। वही भाजपा कोसीर मंडल ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोसीर, भाठागांव, लेन्धरा, मुड़वाभाठा, कुम्हारी, कपिस्दा एवं बरदुला में जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर और साबुन वितरित किया गया। उपलक्ष्य में कोसीर मंडल के सभी शक्तिकेन्द्रों पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया गया इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने कोसीर मंडल के सात मतदान केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया।

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता दीनानाथ खुंटे ने कहा कि आज जो लोग कोरोना रोधी टीके को लेकर शोर मचा रहे हैं। पहले वे लोग इन टीकों पर ही संदेह प्रकट कर रहे थे। 
श्री खूंटे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना महामारी के बीच राहत कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्षी दल आइसोलेशन में चला गया हैं। हमारे कार्यकर्ता कोविड के दौरान लोगों के साथ खड़े रहे हैं, जबकि विपक्षी नेता केवल डिजिटल सम्मेलनों में टी वी के डिबेट में भ्रम फैलाते नजर आते हैं। मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर खूंटे ने आज कोसीर के कहरा पारा में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को विस्तार से बताया और वेक्सीन क्यो जरूरी है, यह लोगों को बताया उन्होंने कहा कि बीजेपी आज के दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूषण चंद्रा, महामंत्री शिवम चंद्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवकुमारी लहरे, वरिश्ठ नेता कमल श्रीवास, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, आई टी सेल के गुलशन साहू, डोरीलाल चंद्रा, चन्द्रशेखर खुंटे शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट