रायगढ़

लायंस क्लब अध्यक्ष ने जरूरतमंदों में बांटा राशन
29-May-2021 6:17 PM
लायंस क्लब अध्यक्ष ने जरूरतमंदों में बांटा राशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 सारंगढ़, 29 मई।
लॉकडाउन में गरीब निराश्रित लोगों की मदद के लिए लायंस क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी सतीश यादव ने हाथ बढ़ाया है। खाद्य सामग्री लेकर शहर में जगह-जगह जरूरतमंदों को वितरित कर रहे हैं। विशेषकर सेवा बस्तियों में अधिक मात्रा में राशन एवं भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर 20-25 परिवारों को खाद्य सामग्री मुहैया कराया।

लायंस क्लब सारंगढ़ के सदस्य जरूरतमंदों को दैनिक जरूरतों सहित अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचा रहे है। उन्होंने गरीबों को मास्क और सैनिटाइजर भी दिए हैं। लायंस क्लब अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि जब सुख के समय लोग उन्हेंं  प्यार देते हंै तो उनका भी फर्ज बनता है कि इस महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सभी अपने घरों में रहे और लॉकडाउन का पालन करें और साथ ही लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाएं और अपने आसपास के लोगों को भी व्यक्ति के प्रति जागरूक करें।


अन्य पोस्ट