रायगढ़
मदनलाल सिंघानिया का निधन
24-Apr-2021 7:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 24 अप्रैल। नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ एक विलक्षण प्रतिभा संपन्न व्यक्ति, सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता पद से कई वर्षों पूर्व सेवानिवृत्त, राजेश, संजय सिंघानिया के पिता एवं डॉ. प्रमोद अग्रवाल नागपुर, कमल अग्रवाल रायपुर के ससुर मदनलाल सिंघानिया का स्वर्गवास हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन से नगर के पूरे अग्रवाल समाज में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवारजनों ने कोविड-19 कोरोना को देखते हुए अपने घरों से श्रद्धांजलि देने का आग्रह किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


