रायगढ़

दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त
20-Nov-2026 8:12 PM
दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 20 नवंबर। रायगढ़ जिला केलैलूंगा तहसील के ग्राम झगरपुर में प्रशासनिक टीम ने दो गोदामों की जांच कर कुल 965 कट्टा धान जब्त किया। इसके अलावा पुसौर व खरसिया क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई है।

एसडीएम लैलूंगा राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक व नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने झगरपुर स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संतोष अग्रवाल के गोदाम में 900 कट्टा व विकास अग्रवाल के गोदाम में 65 कट्टा धान भंडारित पाया गया। टीम ने दोनों गोदामों से कुल 965 कट्टा धान जब्त कर आगे की कार्रवाई की है। इसके अलावा तहसील पुसौर के ग्राम नेतनागर में कृषक मंगल साव के गोदाम में उनके धान पंजीयन मात्रा के खिलाफ अतिरिक्त 579 कट्टा धान पाया गया। जिसे जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

नवापारा में 105 बोरी अवैध धान मिला

इसके अलावा खरसिया क्षेत्र के ग्राम नवापारा में फूड और मंडी की टीम ने जांच की। जहां त्रिलोचन गवेल के गोदाम से 105 बोरी धान मिला। जिसे जब्त करते हुए त्रिलोचन के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट