रायगढ़

जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया की कोरोना मौत कांग्रेस में शोक का माहौल
18-Apr-2021 5:19 PM
जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया की कोरोना मौत कांग्रेस में शोक का माहौल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 18 अपै्रल।
रायगढ़ जिले के आदिवासी कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया का निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित हुए थे। उनको इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में कुछ दिन पहले ही भर्ती किया गया था और आज सुबह उनकी मौत हो गई। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहिणी की मौत पर कांग्रेस में शोक का माहौल है। आदिवासी नेता होनें के साथ-साथ अपनी सक्रियता से घरघोड़ा ब्लाक सहित आसपास इलाके में वे काफी लोकप्रिय थे, और इसी सक्रियता की वजह से उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होकर अपनी कुशल राजनीति का परिचय दिया था, उनकी मौत के बाद घरघोड़ा ब्लाक के बाकारूमा में भी शोक की लहर फैल गई है।

एक जानकारी के अनुसार निजी चिकित्सालय में उन्हें आक्सीजन बेड पर रखा गया था और लगातार इलाज के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नही आ रहा था। आज सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम बाकारूमा भेजने की पहल की है।  
 


अन्य पोस्ट