रायगढ़

बेमौसम बारिश से खरीदी केन्द्र में रखा धान भीगा
18-Feb-2021 5:22 PM
बेमौसम बारिश से खरीदी केन्द्र में रखा धान भीगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 18 फरवरी।
बेमौसम बरसात ने जहां किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं, वही धान खरीदी केंद्रों में रखा हुआ धान को भी काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बुधवार की सुबह बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल आई है। मंगलवार की शाम से आंधी के बीच बूंदाबांदी हुई। आधीरात के बाद बारिश ने जोर पकड़ा जो बुधवार को दिनभर रह रह कर जारी रही। 

खरसिया क्षेत्र में मौसम ने मिजाज बदल दिया है। किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका है, वहीं सब्जियों की फसल पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। किसानों ने टमाटर की फसल के बहुत ज्यादा नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किया है।

बुधवार को बारिश का दूसरा दिन है। लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धान खरीदी केंद्रों में धान का परिवहन समय पर नही होने से धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े धान भीग गए। बारिश के साथ कई जगहों ओले भी गिरे हैं, जिसके कारण यहां भी फसलों व सब्जियों के नुकसान की आशंका है।
 


अन्य पोस्ट