रायगढ़

बीटी सडक़ का महापौर ने किया निरीक्षण
09-Feb-2021 5:53 PM
बीटी सडक़ का महापौर ने किया निरीक्षण

इंदिरा नगरवासियों को मिली धूलरहित सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 फरवरी।
  नगर निगम की महापौर व लोक निर्माण प्रभारी विकास ठेठवार ने जोगीडिपा पुल से सिद्धि विनायक तक बनने वाली बीटी सडक़ जिसकी लागत 49 लाख है का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने निर्देश दिए।

विदित हो कि इंदिरा नगर क्षेत्र में डेढ़ करोड़ की लागत से तीन सडक़ों के निर्माण हेतु विधायक प्रकाश नायक, महापौर, सभापति जयंत ठेठवार व जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। तीन सडक़ों की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले कई वर्षों से थी, जिसके लिए लगातार निगम प्रशासन और शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा था। शासन से स्वीकृति एवं राशि मिलते ही निविदा संबंधी कार्यों को पूर्ण कर इस सडक़ का भूमि पूजन कर काम आरंभ कराया गया। इसमें जेबा फार्महाउस से रामपुर रोड तक, कछवाहा फॉर्म हाउस से वाटर वर्ल्ड  तक एवं जोगीडीपा से कछवाहा फार्महाउस तक बीटी सडक़ का निर्माण आरम्भ हो चुका है। जिसका कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है,और उसे नगर निगम के ईई नित्यानंद उपाध्याय,ए ई एस एन अघरिया भी लगातार निरीक्षण कर रहे है। 

महापौर, लोक निर्माण मंत्री विकास ठेठवार द्वारा निरीक्षण कर उपस्थित ठेकेदार राजकुमार जायसवाल, सब इंजीनियर हिराधर राठिया को गुणवत्ता के लिये विशेष निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि इन सडक़ों के बनने से मोहल्ले वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और इससे ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया है। लोक निर्माण एम आई सी प्रभारी  विकास ठेठवार ने कहा कि शहर विकास के लिए शहर सरकार  लगातार प्रयासरत है। सभी वार्डों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। सडक़ निर्माण के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट