रायगढ़

नव पदस्थ सहायक संचालक पाटले से मिले किसान-कर्मचारी संघ
03-Feb-2021 5:09 PM
नव पदस्थ सहायक संचालक पाटले से मिले किसान-कर्मचारी संघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 3 फरवरी। 
रायगढ़ जिले में नव पदस्थ सहायक संचालक मछली पालन विभाग एम के पाटले  का जिले के कर्मचारी संघ एवम् कृषकों के प्रतिनिधिमंडल ने अभिनंदन  किया। रायगढ़ जिले में श्री पाटले पूर्व में सहायक मत्स्य अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। 
श्री पाटले जांजगीर चांपा जिले में पदस्थ थे, उनकी पदोन्नति सहायक संचालक के पद पर हुई । पहली पदस्थापना रायगढ़ जिले में होने से जिले में कृषकों में हर्ष है।  कर्मचारी संघ व कृषकों के प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत कर बधाई एवम् शुभकामनाएं दी। 
प्रतिनिधिमंडल लैलून कुमार भारद्वाज विकास टंडन होरी लाल कठौतिया राजेश जाटवर रामेश्वर बी एन लहरे सम्मिलित रहे। 


अन्य पोस्ट