रायगढ़

चार साल से फरार नकबजनी का आरोपी पकड़ाया
30-Jan-2021 6:09 PM
चार साल से फरार नकबजनी का  आरोपी पकड़ाया

रायगढ़, 30 जनवरी। नकबजनी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकडऩे में पूंजीपथरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार धारा 457, 380 के आरोपी/स्थायी वारंटी दीपक सिंह राजपूत  30 वर्ष निवासी कुडूमकेला, थाना घरघोड़ा के गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।  जानकारी के अनुसार वारंटी दीपक सिंह चोरी के मामले में जिला जेल अम्बिकापुर में निरूद्ध था। आरोपी के जिला जेल से जमानत पर रिहा होने की जानकारी टी.आई. मनीष नागर को मिलने पर पुलिस टीम को वारंटी की पतासाजी हेतु भेजे। स्टाफ द्वारा 28 जनवरी की रात्रि कुडूमकेला वारंटी के घर पर दबिश देकर वारंटी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिसे स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय में पेश किया गया है । 
 


अन्य पोस्ट