रायगढ़

कलेक्टर ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा
23-Jan-2021 4:29 PM
 कलेक्टर ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 जनवरी।
कलेक्टर ने कल दोपहर सारंगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम मुडियाडीह के गोठान का निरीक्षण किया। 
इस दौरान उन्होंने गोबर विक्रय व इससे बनने वाली खाद व इसके संचालन की पूरी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों से लिया। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम नंदेली में होने वाले भजन मेला स्थल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम की तैयारियों  का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को इसके सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए।  

इसके बाद स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भोजनोपरान्त कलेक्टर ने कनकबीरा इत्यादि क्षेत्रों का भी भी दौरा किया। 
इस दौरान कलेक्टर भीमसिंह के साथ विधायक उत्तरी जांगडे जिलाध्यक्ष ग्रामीण अरूण मालाकार जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, गोल्डी नायक, एसपी संतोष सिंह सहित अन्य कई अधिकारी कर्मचारी व पत्रकारगण उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट