रायगढ़

फसल देखने निकले ग्रामीण को हाथी ने किया जख्मी
23-Nov-2026 10:33 PM
फसल देखने निकले ग्रामीण को हाथी ने किया जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 23 नवंबर। रायगढ़ जिले में बीती रात अपनी फसल देखने गए ग्रामीण का दंतैल जंगली हाथी ने सामना हो गया है। जिसके बाद दंतैल हाथी ने ग्रामीण पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया है। घायल को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ रिफर किया गया है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज का है।

मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के लिबरा परिसर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नारायणपुर में पिछले कुछ दिनों से एक सिंगल हाथी विचरण कर रहा है। बीती रात 11 बजे के आसपास दंतैल हाथी से जलधर लकड़ा 35 साल, का सामना हो गया है। बताया जा रहा है कि जलधर रात के समय अपनी फसल को देखने गया हुआ था इसी बीच जंगली हाथी ने उस पर हमला करके घायल कर दिया है।

इस घटना के बाद परिजनों ने घायल को पहले लैलूंगा सिविल अस्ताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिये उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। वहीं हाथी हमले से ग्रामीण के घायल होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि के रूप मेंं 25 हजार रूपये देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य पोस्ट