रायगढ़

छोटा हाथी की ठोकर से बाइक सवार की मौत
07-Nov-2026 6:39 PM
छोटा हाथी की ठोकर से बाइक सवार की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 7 नवंबर। शुक्रवार की दोपहर रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग छोटा हाथी और बाईक की आमने-सामने जोरदार बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी चंद्रपुर की तरफ से आ रहा था और बाइक सवार रायगढ़ से अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच यह घटना घटित हो गई। इस घटना में रामेश्वर मैत्री निवासी बड़े भंडार के सीने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे तत्काल उपचार के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। बहरहाल हादसे की जानकारी के बाद पुसौर पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


अन्य पोस्ट