रायगढ़

अधिवक्ता संघ चुनाव : अध्यक्ष पद पर महेंद्र यादव समेत 3 प्रत्याशी मैदान में
24-Oct-2026 7:58 PM
अधिवक्ता संघ चुनाव : अध्यक्ष पद पर महेंद्र यादव समेत 3 प्रत्याशी मैदान में

रायगढ़, 24 अक्टूबर। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 23 अक्टूबर तक दाखिल नामांकन के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार तिवारी और शतेंद्र कुमार सिंह ने दावेदारी पेश की है। सचिव पद के लिए पांच और उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीर क्रांति राय और संजय कुमार शर्मा, जबकि उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) पद के लिए ज्योति किरण मार्को और विमला महंत ने नामांकन दाखिल किया है। सचिव पद के लिए जय कुमार मालाकार, कोमल प्रसाद साहू, मेदिनी प्रसाद मिश्रा, संजय कुमार दास और शारदा गुल्लक (कुलकर्णी) प्रत्याशी हैं।

सह सचिव पद के लिए भावेश स्वर्णकार और प्रेम नारायण मौर्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए शकुंतला चौहान, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए गोपीराम यादव तथा ग्रंथालय सचिव पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव और कौशल सिंह राजपूत ने नामांकन जमा किया है।

कार्यकारिणी सदस्य महिला के दो आरक्षित पदों के लिए दीपा निराला, काजल सिंह पैंकरा और सोनिया मिश्रा मैदान में हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के चार अनारक्षित पदों के लिए अहिल्या गुप्ता, प्रीति महंत, प्रवीण कुमार साहू और शकुंतला विश्वकर्मा ने दावेदारी पेश की है।

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव, मतदान 4 नवंबर  को और मतगणना 5 नवंबर को होगी। विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अधिवक्ता समुदाय की नजरें चुनाव पर टिकी हैं।


अन्य पोस्ट