रायगढ़

एनटीपीसी लारा ने अरमुड़ा में स्टेडियम निर्माण की रखी आधारशिला
14-Oct-2026 8:32 PM
एनटीपीसी लारा ने अरमुड़ा में स्टेडियम निर्माण की रखी आधारशिला

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 14 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनटीपीसी लारा ने सीएसआर पहल के तहत ग्राम अरमुड़ा में प्रस्तावित स्टेडियम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया। इस पहल से अरमुड़ा सहित आसपास के गांवों के युवाओं और खेल प्रेमियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। स्टेडियम निर्माण से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढऩे के अवसर मिलने की उम्मीद है।

समारोह में एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) कातंगुर सुष्मिता रेड्डी, महाप्रबंधक (परियोजनाएं) राजन कुमार श्रीवास्तव और अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जाकिर खान सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

प्रस्तावित स्टेडियम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने और विभिन्न खेलों में भाग लेने के अवसर मिल सकेंगे। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। एनटीपीसी लारा की यह पहल औद्योगिक विकास के साथ आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक उत्थान और सामुदायिक विकास को आगे बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है।

कंपनी अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत क्षेत्र में जनकल्याण और विकासात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। स्टेडियम निर्माण को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित स्टेडियम से ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढऩे की उम्मीद है। स्थानीय खिलाडिय़ों को अभ्यास और खेल गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलने से उनकी प्रतिभा को विकसित करने में सहायता मिल सकती है।

एनटीपीसी लारा की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं की आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के जरिए सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाना है। ग्राम अरमुड़ा में स्टेडियम निर्माण की शुरुआत से क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल हुई है।


अन्य पोस्ट