रायगढ़

गढ़उमरिया में 8 जुआरी बंदी
01-Oct-2026 10:08 PM
गढ़उमरिया में 8 जुआरी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 1 अक्टूबर। थाना साइबर और थाना जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने गढउमरिया स्थित आरआर एनर्जी कंपनी के सामने जुआ फड़ पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 25,070 रुपए नगद और जुआ सामग्री जब्त की गई।

 पकड़े गए आरोपियों में फैजान खान (23), निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती, जीतराम बघेल (29), निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती, विक्की चौधरी (29), निवासी जूटमिल सामने गली, बेदराम यादव (38), निवासी उर्दना चौक, अमित कुमार सिदार (33), निवासी गोढ़ी थाना तमनार, हाल मुकाम रेलवे बंगलापारा, कांशीराम अजय (24), निवासी कांशीराम चौक, संतोष कुमार भारद्वाज (39), निवासी गढउमरिया और शत्रुघन जाटवर (25), निवासी कांशीराम चौक, सभी रायगढ़ जिले के निवासी हैं।

 सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 3, 5 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ पृथक से धारा 170 के तहत कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय रायगढ़ के समक्ष पेश किया।


अन्य पोस्ट