रायगढ़

नाबालिग से अश्लील इशारे, आरोपी बंदी
20-Sep-2026 6:18 PM
नाबालिग से अश्लील इशारे, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 20 सितंबर। रायगढ़ जिले में महिला और नाबालिगों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को गंदे ईशारे बाजी करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 12 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 सितंबर की रात्रि करीब 9 बजे अपनी बेटी (12 साल) को अपने घर के पीछे किराना दुकान में छोटे बच्चे का पैम्पर्स लेने के लिए भेजी थी, कुछ देर बाद लडक़ी रोते हुए घर आई और बताई कि किराना दुकान वाला भोले नाथ कलेत लडक़ी को दुकान पर गंदे ईशारे किया। तब डर कर लडक़ी बिना पैम्पर्स लिए भाग कर घर आई और सारी बातें बताई। लडक़ी के द्वारा दुकानदार की गंदी हरकतों के बारे में बताने पर अपने पति एवं परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताई और पारिवारिक सलाह मशवरा पश्चात् थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

महिला की रिपोर्ट को गंभीर से लेते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 79 तथा 12 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी भोलेनाथ कलेत के घर दबिश दी गई और उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट