रायगढ़
छात्राओं का वीडियो बनाकर फैलाया, युवक ने मांगी लिखित माफी
08-Sep-2026 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 सितंबर। धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने गाना गाकर वीडियो बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को तलब कर समझाइश दी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के निर्देश पर जयदेव मंडल धरमजयगढ़ कॉलोनी को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाने की बात स्वीकार की तथा लिखित रूप से माफी मांगी।
पुलिस द्वारा युवक को सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित आचरण से बचने और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की हिदायत दी गई।
रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा भडक़ाऊ, अशोभनीय या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे