रायगढ़

शोरूम से स्कूटी चोरी, 2 बंदी, साढ़े 4 लाख की संपत्ति बरामद
08-Sep-2026 7:48 PM
 शोरूम से स्कूटी चोरी, 2 बंदी, साढ़े 4 लाख की संपत्ति बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 8 सितंबर। जूटमिल थाना पुलिस ने शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चार एक्टिवा स्कूटी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पूर्व में चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों का भी खुलासा हुआ है।

14 से 17 अगस्त के बीच मि_ूमुड़ा स्थित होंडा शोरूम यार्ड से 4 स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट 20 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मार्शल यादव और सुनील सारथी को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से चोरी की गई 4 एक्टिवा स्कूटी (नगर निगम कॉलोनी से) बरामद की गईं। कुल बरामद संपत्ति का मूल्य लगभग 4.50 लाख है।

पूछताछ में आरोपी मार्शल यादव ने जूटमिल क्षेत्र से एचएफ डीलक्स तथा ड्रीम युगा (सीजी-13-एबी-8156) मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिन्हें पुलिस ने पूर्व में लावारिस हालत में बरामद किया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी मार्शल यादव पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है। चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हुई अन्य चोरियों के संबंध में भी उससे पूछताछ की जा रही है।


अन्य पोस्ट