रायगढ़

लकड़ी की अवैध कटाई का खुलासा, तीन कारोबारी बंदी
04-Sep-2026 7:42 PM
लकड़ी की अवैध कटाई का खुलासा, तीन कारोबारी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
  रायगढ़, 4 सितंबर।
जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकडिय़ों की कटाई और उनके अवैध भंडारण के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया गया है यह सिंडिकेट ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक लकडिय़ों की कटाई और तस्करी करायी जा रहा थी।
रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनसे कटाई कराकर उन्हें आरोपित रोहित मित्तल अपने गढ़उमरिया स्थित गोदाम में डंप कर अपने सहयोगी मनीष अग्रवाल के साथ वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ इन बेसकीमती लकडिय़ों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में अधिक मूल्य में ट्रांसपोर्टिंग के जरिए खपाया जा रहा था।
आरोपियों ने लकडिय़ों की अवैध तस्करी को वैध दिखाने के लिए फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट परमिट (टीपी) बनने और बड़ी चालाकी से राज्य के बाहर बेचकर मुनाफा कमा रहे थे। इस इंटरस्टेट सिंडिकेट का वन विभाग रायगढ़ और जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा खुलासा करते हुए सिंडिकेट में शामिल मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल, रोहित मित्तल और सलाउद्दीन खान को थाना जूमिल के  धोखाधड़ी और वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी भरत कुमार मेश्राम फरार है।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मई माह में वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को  सूचना मिली थी कि थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित नरेश वल्द बजरंगलाल अग्रवाल सा. कबीर चौक रायगढ़ के गोदाम को रोहित मित्तल निवासी अग्रसेन कॉलोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़ के द्वारा किराये पर लेकर आसपास के वनक्षेत्रों से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकडिय़ों को कटवाकर गढ़उमरिया स्थित गोदाम में ट्रैक्टर एवं पीकअप के माध्यम से अवैध भंडारण किया गया था, जहां  5 मई 2025 को वन विभाग रायगढ़ की टीम द्वारा गढ़उमरिया गोदाम में रेड करने पर ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 तेंदू प्रजाति का ल_ा 1.731 घन.मी. लोड था, जिसके साथ 01 वजन मशीन, 02  कुल्हाड़ी एवं 01 हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के ल_ा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 09 चट्टा, कटर मशीन 01 को नरेश अग्रवाल के गो-डाउन ग्राम गढ़उमरिया में मौके पर जब्त किया गया तथा रोहित मित्तल एवं उसके साथी लोग गोडाउन से कहीं भाग गये। आरोपियों ने रेड टीम को लकडिय़ों की ट्रासपोटिंग के संबंध में टी.पी. उपलब्ध कराया गया था । उक्त टीपी पर जारीकर्ता वन परिक्षेत्र अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं था।
 जो प्रथम दृष्टिया फर्जी दस्तावेज प्रतीत हो रहा था, वन विभाग की जांच में एक बड़े और संगठित अपराध का मामला प्रतीत होने पर डीएफओ रायगढ़ द्वारा वन क्षेत्रपाल संजय लकड़ा के माध्यम से 2 सितंबर को थाना जूमिल में 05/05/2025 को जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित रोहित मित्तल के गोदाम में जब्ती कार्यवाही की आगे विस्तृत जांच के लिए आवेदन दिया गया है जिस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 490/2026  धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) 3(5) + 111  एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42 सहपठित धारा 41, 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।


अन्य पोस्ट