रायगढ़

अवैध महुआ शराब जब्त, गिरफ्तार
23-Aug-2026 7:15 PM
अवैध महुआ शराब जब्त, गिरफ्तार

रायगढ़, 23 अगस्त। आबकारी विभाग द्वारा शनिवार को घरघोड़ा एवं रायगढ़ उत्तर वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) को ग्राम धनागर में अवैध महुआ शराब रखे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर आबकारी टीम द्वारा ग्राम धनागर में छापेमार कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी निराकार उरांव (30) निवासी ग्राम धनागर की गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी ली गई।  तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,600/- रुपये है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त घरघोड़ा द्वारा ग्राम बिछीनारा में प्राप्त शिकायत पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी संतोष कुमार टिग्गा  (38), के कब्जे से 15.5 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की गई।

 जिसका बाजार मूल्य लगभग 3,100/- रुपये है।

उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2), 59(क) एवं 34(1)कख 34(2) 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट