रायगढ़
गर्ल्स कालेज में तुलसी जयंती पर मानस मंथन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला, (स्वशासी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के हिंदी विभाग ने तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में मानस मंथन का आयोजन किया । प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती और तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम से आरंभ हुआ।
संगीत विभाग से अतिथि व्याख्याता नम्रता गुप्ता ने मधुर भजन ‘रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया ’ की प्रस्तुति दी । डॉ स्वप्निल कर्महे के निर्देशन में नृत्य श्रीरामचंद्र कृपालु ने सभी का मन मोह लिया।
विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना मिश्रा, ने स्वागत उद्बोधन में तुलसीदास के जीवन से परिचय कराते हुए कहा कि तुलसी का काव्य समन्वय की भावना सिखाता है। कठिन समय में भाव कैसा रखें, आदर्श और मर्यादित जीवन कैसा हो ये तुलसी के राम से सीखा जा सकता है ।
संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्दु शर्मा ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ ग्रंथों में रामचरित मानस है जो भारत के कण कण में समाया है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने कहा कि तुलसीदास जी का रामचरित मानस हमें जीवन जीने की कला सिखाते हुए शैव और वैष्णव के समन्वय का दर्शन कराते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर हिंदी के पाठ्यक्रम में सम्मिलित सुन्दर काण्ड का सामूहिक पाठ किया गया । इसमें सभी विभाग के प्राध्यापक,सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता और शोधार्थियों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं ।मंच संचालन मंजू देवी कोचे ने किया। हिंदी के अतिथि प्राध्यापक डॉ आरती उपाध्याय , डॉ दूरपत मीरी , डॉ अंजलि खलखो , शोधार्थी रूपाली कौशल , विद्यार्थी कनिष्का ,पूजा ,गुरवारी, प्रियंका तथा सभी छात्राएं उपस्थित रहीं ।