रायगढ़

नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
18-Aug-2026 10:05 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 18 अगस्त। खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से रेप के आरोपी रितेश कुमार पटेल (25) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अपराध के संबंध में 16 जुलाई को पुलिस चौकी खरसिया में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी रितेश पटेल द्वारा शारीरिक शोषण एवं रेप किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीडि़ता की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी खरसिया में टेंट लगाने का काम करता था और उसने पीडि़ता को मोबाइल एवं सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध रेप किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी रेप करने का आरोप है। बाद में आरोपी पीडि़ता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया।

मामले में थाना सक्ती में अपराध दर्ज किया गया था।  चौकी खरसिया में डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पीडि़ता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया। पीडि़ता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के धारा 64 (2) (ड) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट