रायगढ़

चोरी का आरोपी गिरफ्तार
05-Aug-2026 7:47 PM
चोरी का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 अगस्त। अलग-अलग स्थानों से बाइक, स्कूटी, सूने मकानों और घरों से चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया के दो दर्ज मामलों का खुलासा हुआ है, वहीं पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की  मोटरसाइकिल, टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक्टिवा स्कूटी, मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स बरामद किया है।

खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोढ़ा चौक के पास चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल थाना खरसिया से पुलिस टीम रवाना की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन चौहान (21), खरसिया बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने पास रखे सामान को चोरी का होना स्वीकार किया।

 थाना लाकर की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने खरसिया क्षेत्र में एक के बाद एक कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी के साथ खंडहर मकान से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल टीवीएस जुपिटर स्कूटी, पोको मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख रूपये का बरामद किए। आरोपी ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी उसी स्थान पर छिपाने की बात कही, लेकिन तलाशी के दौरान जेवर बरामद नहीं हो सके। आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी से चौकी खरसिया में धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना खरसिया में दर्ज धारा 331(4), 305 बीएनएस का सफल खुलासा हुआ है। अन्य चोरी के प्रार्थी संपर्क में विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट