रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 अगस्त। जिला पुलिस कार्यालय रायगढ़ में 31 जुलाई को आयोजित सेवा सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राम सजीवन वर्मा को 34 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित पुलिस सेवा पूर्ण करने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने श्री वर्मा को विभाग की ओर से सम्मानित करते हुए उनकी दीर्घकालीन, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने किया। उन्होंने वर्ष 1994 से 1998 तक जिला बिलासपुर, 1998 से 2022 तक जिला कोरबा तथा वर्ष 2022 में सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद जिला रायगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। रायगढ़ जिले में उन्होंने लंबे समय तक थाना घरघोड़ा में उल्लेखनीय कार्य किया तथा सेवानिवृत्ति के समय वे थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ थे।