रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 13 जुलाई। रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के निर्माणाधीन नये भवन परिसर में तीन दिन पहले भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली एक नाबालिग लडक़ी के साथ दरोगापारा में रहने वाले एक नशेड़ी युवक ने बलात्कार करके उसे किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मारपीट की।
इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को जब मिली तो नाबालिग का बलात्कार करने वाले युवक की पहले तो लात घुसों से जमकर पिटाई की और युवकों ने नाबालिग लडक़ी से आरोपी को चप्पलों से भी पिटवाया, इतना ही नही पीडि़ता का पैर छुकर माफी मंगवाई।
उसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। इस बलात्कार की घटना का सबसे बड़ा पहलु यह है कि जिस जगह नाबालिग लडक़ी का बलात्कार हुआ एसएसपी बंगले से मात्र 5 कदम दूर और महिला थाने से 20 मीटर दूर जगह है।
जिस युवक की लात घुसों से पिटाई करते हुए लोग दिख रहे हैं वे इस बात को लेकर आक्रोशित हैं कि रोजाना भीख मांगकर अपना पेट पाल रही नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाकर एक युवक तीन बार अलग-अलग दिनों में बलात्कार किया, जब लडक़ी ने अपने साथ होने वाले व्यवहार को लेकर विरोध जताया तो आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी, तब इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी और देखते ही देखते वहां के लोगों ने पहले आरोपी को पकड़ा और उसके साथ लात घुसों से पिटाई करते हुए लडक़ी को उसके चंगुल से मुक्त कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना देने वालों में नाबालिग लडक़ी के साथ रहने वाली महिला व स्थानीय युवक थे उनका कहना था कि सप्ताह भर से यह युवक गलत हरकत करते आ रहा था और इसकी जानकारी आज मिलने के बाद उसे पकड़ा है। वहीं पीडि़त लडक़ी ने भी बताया कि आरोपी युवक उसे जबरन कांग्रेस कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के कैंपस में ले जाकर गलत काम करता था और नाबालिग लडक़ी ने उंगली के इशारे से बताया कि तीन बार उसके साथ गलत कृत्य किया गया है।
एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीडि़त लडक़ी की शिकायत पर आरोपी को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।