रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में 04 जुलाई शनिवार को चांदमारी परिसर अंतर्गत तीनों शालाओं शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ के समस्त शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ की बैठक प्राचार्य कक्ष में प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव की अध्यक्षता में भारत माता के जयघोष के साथ प्रारंभ हुआ।
यह बैठक शासन के मंशानुरूप शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रखा गया था। बैठक में प्राचार्य भरत लाल नामदेव ने विगत सप्ताह हुई बैठक बिंदुओं के क्रियान्वयन पालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सीजीवीएस के एप में कोई समस्या आने पर विद्यालय में अवकाश होने उपरांत समग्र शिक्षा में पदस्थ भूपेन्द्र पटेल (नोडल अधिकारी) एवं बीआरसी कार्यालय में संपर्क करके समस्या का निराकरण करेंगे।