रायगढ़

प्री-मानसून के लिए 4 दिन और इंतजार
10-Jun-2026 6:52 PM
प्री-मानसून के लिए 4 दिन और इंतजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 10 जून। रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में नौतपा बीतने के बाद भी सूरज के तेवर ठंडे होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां सूबे के कुछ चुनिंदा हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है, वहीं राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ समेत ज्यादातर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

दिन के वक्त आसमान से बरसती आग और रात में चल रही गर्म हवाओं (लू) के साथ चिपचिपाती उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले 24 घंटों में पारे में कोई गिरावट नहीं देखी गई है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत की खबर दी है। प्रदेशवासियों को झुलसाने वाली इस गर्मी से जल्द निजात मिलने वाली है, क्योंकि मानसून तेजी से छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज अंधड़ (आंधी) चलने और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका है। फिलहाल अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 12 जून के बाद से पूरे प्रदेश में मानसून पूर्व (च्तम-डवदेववद) और मानसूनी बारिश की गतिविधियों में भारी तेजी आएगी। 


अन्य पोस्ट