रायगढ़

बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार
09-Jun-2026 7:11 PM
बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 9 जून। थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम झरियापाली में हुई बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

कल प्रार्थी रूपचंद राठिया द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 20 मई की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के आंगन में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना घरघोड़ा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई। विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर निवासी कार्तिक राठिया के पास है। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झरियापाली चौक के पास घेराबंदी कर संदेही कार्तिक राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी कार्तिक राठिया (46), निवासी ग्राम झगरपुर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को चोरी के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट