रायगढ़
10 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त 8 दुकानोंं पर परजुर्माना
06-Jun-2026 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 जून। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम एवं पर्यावरण मंडल की संयुक्त टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए गौरी शंकर मंदिर रोड एवं गोपी टॉकीज रोड स्थित विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों में सघन जांच एवं कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान टीम ने दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री के उपयोग, भंडारण एवं वितरण की जांच की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों से 10 किलो से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग जब्त किए गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 संस्थान संचालकों पर कुल 8400 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे