रायगढ़
भारतमाला सडक़ पर अज्ञात वाहन का कहर : 7 बैलों को रौंदा, 5 मौतें, 2 गंभीर
01-Jun-2026 8:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 1 जून। धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सडक़ पर एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 7 बैलों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके पैर टूटने की सूचना है।
घटना के बाद भारतमाला सडक़ पर बैलों की लाशें बिछ गईं। हादसे का मंजर देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि भारतमाला सडक़ पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


