रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 28 मई। जिले के तमनार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम छिरवानी में पटवारी द्वारा किए गए गलत सर्वे को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित जांच और सीमांकन के जमीन का गलत सर्वे किया गया, जिससे किसानों और ग्रामवासियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। तमनार जनपद पंचायत के ग्राम छिरवानी में पटवारी द्वारा किए गए कथित गलत सर्वे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव में किए गए सर्वे कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों के मुताबिक बिना उचित सीमांकन और जांच के जमीन का माप किया गया, जिससे कई लोगों की भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस गलत सर्वे के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोबारा सही सर्वे कराया जाए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।


