रायगढ़

मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार
27-May-2026 6:42 PM
मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 27 मई। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट मामले में फरार आरोपी तरणजीत भाठिया और बबलू महंत को गिरफ्तार किया।

थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत पिछले वर्ष 24-25 मई की रात विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। घटना के संबंध में पीडि़त युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट में युवक ने बताया कि 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1.30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लडक़ों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में तरणजीत सिंह, बबलू दास महंत, मनीष बिहारी, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।

पीडि़त ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की।

प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(अ)(क) जोड़ी गई।

घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को तथा 9 मार्च को आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल  को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में प्रकरण के मुख्य आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू दास महंत की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी कि कल फरार आरोपी तरणजीत सिंह और बबलू महंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एट्रोसिटी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश जेल दाखिल किया गया है।

मरीन ड्राईव पर स्थित नगर निगम काम्प्लेक्स पर आशीष सोलर सोल्सुसन में मारपीट मामले के 4 फरार आरोपियों - आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी, रोहित सोनी को चक्रधरनगर पुलिस ने धर दबोचा। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रार्थी रवि गुप्ता उर्फ रवीन्द्रनाथ प्रसाद (36) साकिन रेल्वे बंगला पारा थाना सीटी कोतवाली जिला रायगढ़ के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी 21 जनवरी की रात 10.30 बजे के आसपास अपने आशीष सोलर सोल्सुसन के कार्यालय में उपस्थित था, तभी भुख लगा तो आवेदक मैंगी ऑर्डर करने कार्यालय के नीचे स्थित अनूप कैफे में गया था। वहीं दुकान के पास कुछ लोग शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे जिसे मना करने पर एक व्यक्ति आवेदक रवि गुप्ता का कालर पकडक़र गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये बोला था, कि तुम मुझे नहीं जानता मैं अंशु राजपूत का भाई हूं, रूक तुझे बताता हूं, कहकर चला गया की थोडी देर बाद अंशु राजपूत व उसका भाई एवं साथीगण लोग आफिस में आकर गाली गलौच करते हुये तोडफ़ोड़ किये तथा जान से मारने की धमकी दिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 331(6), 296, 351(2),115(2), 324(4), 3 (5), के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत का मेडिकल कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।


अन्य पोस्ट