रायगढ़

नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
01-May-2026 5:28 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़,  1 मई। । महिला थाना रायगढ़ की टीम ने नाबालिग से रेप के प्रकरण में आरोपी आर्यन सोनी (19) निवासी पार्क सिटी, कबीर चौक थाना जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बालिका की मां द्वारा 23 अप्रैल को महिला थाना में आरोपी के विरूद्ध बालिका का शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर इस संवेशनशील प्रकरण में महिला थाना प्रभारी द्वारा घटना के बाद फरार हुये आरोपी पर मुखबिर लगा रखी थी जिसे सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।

मामले में 23 अप्रैल को पीडि़ता की मां द्वारा महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के स्कूल का सीनियर छात्र रहा आरोपी आर्यन सोनी और उसके दोस्त पूर्व में उनके घर आते-जाते थे। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में जब बालिका घर पर अकेली थी, उस दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद नवंबर माह में भी आरोपी द्वारा पुन: रेप का प्रयास किया गया। लोकलाज और भय के कारण पीडि़ता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन आरोपी और उसके साथियों द्वारा फोन कर बदनाम करने तथा गाली-गलौच कर धमकाने से परेशान होकर पीडि़ता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिवार के परामर्श के बाद महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आरोपी आर्यन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर  धारा 64(1),332(बी), 351(4) और 4 पॉक्सो एक्ट में में न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट