रायगढ़

कार की ठोकर, ग्रामीण की मौत
26-Apr-2026 8:37 PM
कार की ठोकर, ग्रामीण की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 26 अप्रैल। जिले में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूनीराम सिदार निवासी ग्राम हरदीझरिया ने भूपदेवपुर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि कल दोपहर 3:45 बजे उसके पिता कमल सिंह सिदार कुछ सामान लेने एनएच की तरफ गए थे। इसी बीच गांव के ही रहने वाले राजू सिदार ने उसे बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि सडक़ में उसके पिता कमल सिंह सिदार का शव पड़ा हुआ था और लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं मौके पर कार क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी।

कार चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद सडक़ हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है। बहरहाल मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के बाद भूपदेवपुर पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


अन्य पोस्ट