रायगढ़

सरपंच की सडक़ हादसे में मौत
17-Mar-2026 3:59 PM
सरपंच की सडक़ हादसे में मौत

रेलवे ओवरब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में गिरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 17 मार्च। तमनार थाना क्षेत्र से सडक़ हादसा सामने आया है जिसमें एक सरपंच की मौत होने की जानकारी सामने आई है बता दे की ग्राम उत्तर रेगाव गांव के सरपंच के सडक़ हादसे में मौत हो गई है पुलिस मौके पर मौजूद है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि सरपंच देर रात मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी अंधेरे में निर्माणाधीन गड्ढे में गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना ढोलनारा गांव के पास की है, जहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रेगांव के सरपंच जेग राम भगत देर रात मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी दौरान सडक़ पर किसी प्रकार की डायवर्सन व्यवस्था या चेतावनी बोर्ड नहीं होने के कारण वे सीधे निर्माणाधीन गड्ढे में गिर गए।बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ और सरपंच का शव रात भर गड्ढे में ही पड़ा रहा।

 

सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे के ठेका कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। सडक़ पर न तो डायवर्सन बनाया गया था और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट