रायगढ़

बाइक बिजली खंभे से टकराई, मौत
25-Apr-2026 8:18 PM
बाइक बिजली खंभे से टकराई, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 25 अप्रैल।
जिले में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकरा गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटरीमाल में कल दोपहर 2 बजे के आसपास नूराज राठिया 16 साल, तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए बिजली खंभे से जा टकराया जिससे सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नूराज राठिया पास के गांव आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी मोटर सायकल में जा रहा था, बाइक सवार युवक जब चौधरी दुकान के पास पहुंचा ही था कि वह अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे यह घटना हुई है। 

बहरहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस मर्ग पंचनामा करवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य पोस्ट