रायगढ़

लाठी-डंडों से मारपीट कर जिंदा जलाया, एक गिरफ्तार
19-Feb-2026 10:36 PM
लाठी-डंडों से मारपीट कर जिंदा जलाया, एक गिरफ्तार

रायगढ़, 19 फरवरी। ग्राम महुआपाली (खरसिया) में चपले निवासी युवक नंदू पटेल (38) की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक नंदू पटेल हैं। घटना के बाद महुआपाली एवं चपले ग्राम में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि 7 दिन पूर्व हुई बलवा की घटना में आरोपियों पर समय पर कार्यवाही नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा, जिसके बाद यह भयावह वारदात हुई। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। सूत्रों के अनुसार एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है।

खरसिया शहर से लगे ग्राम महुआपाली में हुई इस जघन्य घटना ने रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  शांत क्षेत्र खरसिया में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


अन्य पोस्ट