रायगढ़

तमनार नपं समिति के अश्वनी अध्यक्ष
18-Feb-2026 3:55 PM
तमनार नपं समिति  के  अश्वनी अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 18 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961’ की धारा 16 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर पंचायत तमनार (जिला-रायगढ़) के कार्यों के संचालन के लिए एक नई समिति का गठन किया है। यह समिति आगामी आदेश तक नगर पंचायत के परिषद संबंधी कार्यों का निर्वहन करेगी।

 इस नियुक्ति के आदेश राज्यपाल के नाम से उप-सचिव भागवत जायसवाल द्वारा जारी किए गए हैं।

नवनियुक्त समिति में कुल 7 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें अध्यक्ष पद पर अश्वनी पटनायक सहित उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू व सदस्यों में जगन्नाथ सिदार, सुखीलाल सिदार,  गीतांजलि पटनायक, सुखदेव नायक सदस्य, हेमलाल साहू, अमृतलाल साहू सदस्य, योगेश गुप्ता स्व. गोविंद प्रसाद गुप्ता सदस्य, ज्योति पटेल , जीवन पटेल शासन के आदेश अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी ताकि नगर पंचायत तमनार के प्रशासनिक और विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।


अन्य पोस्ट