रायगढ़

अवैध शराब संग 11 आरोपी गिरफ्तार
06-Feb-2026 8:46 PM
अवैध शराब संग 11 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 फरवरी।
बीते तीन दिनों के भीतर आबकारी एक्ट के तहत 11 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 65.9 लीटर शराब (देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ) जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 16,680 है। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है जिसे राजसात करने जिलादंडाधिकारी रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।

बीते मंगलवार को थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम अमलीडीह में दबिश देकर आरोपी परमेश्वर राठिया पिता भजोराम राठिया उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम अमलीडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के कब्जे घर-बाड़ी से 15 लीटर क्षमता वाले दो पीले रंग के डिब्बों में भरी लगभग 5-5 लीटर कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम 1,150 बरामद की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु संग्रहित करना पाए जाने पर थाना घरघोड़ा में धारा 34(2), 34(ख) आबकारी अधिनियम एवं धारा 34-2, 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार
बीते दिवस थाना कापू प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में दबिश दी गई, जहां आरोपिया चम्पा यादव के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गए 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 13,000 है, तथा एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपिया द्वारा घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करने पर थाना कापू में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

ग्राम बंधनपुर में जुआ फड़ ध्वस्त
03-04 फरवरी की दरम्यानी रात थाना कापू पुलिस द्वारा गश्त के दौरान ग्राम बंधनपुर में भारत कुर्रे के घर सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा काट-पत्ती नामक जुआ खेले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल नगदी रकम 22,500 तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कापू में जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट