रायगढ़

8 लाख की लकड़ी जब्त, यूपी के 4 गिरफ्तार
06-Feb-2026 8:47 PM
8 लाख की लकड़ी जब्त, यूपी के 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
घरघोड़ा, 6 फरवरी।  अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ घरघोड़ा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत भेंगारी स्थित राजस्व वन भूमि पर छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से अधिक मात्रा में, लगभग 10 टन खैर लकड़ी जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके से चार आरोपियों कमल प्रकाश, प्रेम, संतोष व राजेश, सभी निवासी मैसोर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को वन विभाग ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त खैर लकड़ी अवैध रूप से संग्रहित की गई थी और तस्करी की तैयारी में थी।
इस कार्रवाई में घरघोड़ा एसडीओ फॉरेस्ट आशुतोष मंडावा, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सहोदर राम, वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.के. राठिया सहित राजस्व एवं वन विभाग का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में वन माफियाओं में हडक़ंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
 


अन्य पोस्ट