रायगढ़

कार से 84 किलो गांजा जब्त
24-Dec-2025 9:41 PM
कार से  84 किलो गांजा जब्त

रायगढ़, 24 दिसंबर। अवैध गांजा परिवहन पर मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर बेरियर के पास पुलिस ने कार से करीब 84 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि उक्त गांजा आरोपी ओडिशा से लेकर जिले में खपाने के लिये ला रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर की रात कंचनपुर बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा की तरफ से आते सफेद रंग के आर्टिगा कार क्र. सीजी 15 सीव्ही 1742 कोरुकवाने पर चालक द्वारा कार को नहीं रोकते हुए बड़ी तेजी से भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करने पर कार का चालक कार को भटली मुक्तिधाम पास छोड़कर फरार हो गया।

 मौके पर कार की तलाशी लेने पर पीछे सीट तथा चैंबर में कुल 83 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कार में मिले 83 किलो 800 ग्राम गांजा (कीमती आठ लाख चालीस हजार रूपए) घटना में प्रयुक्त कार (कीमती छह लाख रुपए ) कुल चौदह लाख चालीस हजार रुपए को जब्त कर कार चालक के खिलाफ थाना सरिया में  धारा दकचे एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट