रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 दिसंबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र में निजी भवन के दीवार व छत पर लगे होर्डिंग्स बोर्ड, विद्युत पोलों में लगे छोटे बैनर-पोस्टर, फ्लाई ओवर के पिल्हर में विज्ञापन बिना अनुमति के लगाया गया है, जिसे नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम की टीम हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को आरके नगर से कमला कॉलेज तक लगे लगभग 60 पोस्टर व छोटे विज्ञान बोर्ड निगम की टीम ने हटाए।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि निगम की टीम ने कार्रवाई करते आरके नगर से कमला कालेज क्षेत्र से लगभग 60 अवैध बोर्ड हटाया। उक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आयुक्त विश्वकर्मा ने सर्वसंबंधित विज्ञापन एजेंसी व संस्थाओं से कहा कि विज्ञापन बोर्ड लगाने नगर निगम से नियमानुसार विधिवत अनुमति एवं स्वीकृति ले लेवे। उन्होंने कहा कि निकाय के बिना पूर्वानुमति एवं स्वीकृति के लगाए गए होर्डिंग्स बोर्ड, बैनर पोस्टर एवं अन्य प्रकार के विज्ञापन स्वेच्छा से हटा लें अन्यथा भविष्य में बिना किसी पूर्व सूचना के निगम सीमाक्षेत्रातंर्गत बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स बोर्ड/बैनर पोस्टर के लिए अर्थदंड अधिरोपित करते बैनर पोस्टर एवं अन्य प्रकार के विज्ञापन बोर्ड निगम द्वारा हटा/जब्त कर लिया जाएगा एवं अवैध विज्ञापनकर्ताओं के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।


