रायगढ़

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
02-Feb-2026 3:48 PM
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 2 फरवरी। जिले में बीती रात ढाबा से खाना खाकर पैदल घर लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुर्री का रहने वाला युवक जीवन नायक (33) बीती रात अपने एक अन्य साथी के साथ पैदल खाना खाने ढाबा गया हुआ था।

बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद पैदल वह अपने गांव लौट रहा था, इसी दौरान चंद्रपुर से रायगढ़ की तरफ आ रहे भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जीवन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीवन को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद लोगों ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

आज सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुचें, जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों सौंपते हुए पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। 


अन्य पोस्ट