रायगढ़

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत
16-Dec-2025 10:11 PM
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से  5 वर्षीय बच्ची की मौत

रायगढ़, 16 दिसंबर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बच्ची के पिता का नाम उग्रसेन चौहान निवासी ग्राम जमुना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची घर के पास बालू में खेल रही थी तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली  अनियंत्रित होकर बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई।  घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मातम का माहौल बन गया। वहीं ग्रामीणों में घटना से गहरा आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लैलूंगा पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के संबंध में पूछताछ करते हुए अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट