रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 10 दिसंबर। जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण ने जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर कंबल बांटकर प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया मोनिका मंडारे प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और राकेश पांडेय के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन को जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण ने आज मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाया। सशक्त नारी के रूप में कार्य कर रही महिला शक्ति, सशक्तिकरण की प्रतीक महिलाए जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है घरघोड़ा क्षेत्र की सफाई कर्मचारियों का कंबल देकर उनको प्रोत्साहित कर सोनिया गांधी की लंबी उम्र का कामना किया।
कांग्रेस नेता शिव शर्मा, किरोड़ी तायल, सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी वर्तमान केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्रेरणा से ही आज कांग्रेस पूरे देश में भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।
जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि ने सोनिया गांधी को लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस ने उनके नेतृत्व में पारित हुई ऐतिहासिक यू.पी.ए. कानूनों का विशेष उल्लेख किया, जिसमें ग्रामीण रोजगार गारंटी, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं।


