रायगढ़
कोंडागांव, 8 दिसम्बर। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने शनिवार को विकास खण्ड कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम बांसगांव के ग्रामवासियों को 14.50 लाख रुपए के विकास कार्यों को सौगात दी। इन कार्यों में 12 लाख रुपए की लागत के नवीन पंचायत भवन का भूमिपूजन कार्य और 2.50 लाख रुपए की लागत के सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।
विधायक सुश्री उसेंडी ने कार्यालय प्राचार्य समग्र शिक्षा शासकीय हाई स्कूल बांसगांव का निरीक्षण भी किया और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विधायक द्वारा विद्यालय के बालिकाओं को सरस्वती साइकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल का वितरण किया गया।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य मानबती कोर्रा, जितेन्द्र सुराना, संतोष पात्रे, अश्वनी पाण्डे, आसमन नेताम, रिषभ देवांगन, प्रदीप नाग, विकास दुआ, नागेश देवांगन, शीतल पटेल, जैनेन्द्र ठाकुर, पार्षद सोनामणि पोयाम, संतोष सिंह, लक्ष्मी ध्रुव, सुष्मा खोब्रागड़े, दयाबती मरावी, धन्जू मरकाम, उपस्थित रहे।


